Khesari lal yadav ने गाने के माध्यम से मोदी जी नीतीश जी और योगी जी को लपेटा
भोजपुरी के जाने-माने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का आज एक गाना आया है, जो कि एक बहुत ही ब्लॉकबस्टर गाना है। इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है, कि इससे काफी फनी तरीके से बेरोजगारी के बारे में बताया गया है। इसके माध्यम से उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गज नेता जैसे narendra modi ji yogi adityanath ji तथा nitish kumar ji को लपेटा है। गाने के माध्यम से उन्होंने सरकार से निवेदन किया है, कि आप जल्द से जल्द किसी ना किसी वैकेंसी को निकाले ताकि लोगों की नौकरी लग सके। आप सभी अच्छी तरह से जानते होंगे कि बिहार में सरकारी नौकरी को काफी महत्व दिया जाता है।
खेसारी लाल यादव के गाने को लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी गानों के अलावे कई हिंदी गाने को भी गाया है। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि इनका गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। खेसारी लाल यादव गाने को भी कॉमेडी अंदाज में गाते हैं जिसके कारण के गाने का व्यूज काफी अधिक होता है। खेसारी लाल यादव जी के द्वारा कई हिट गाने भोजपुरी इंडस्ट्री को दिए गए हैं। लोग इन्हें tranding star, hit machine, dabangg star के भी नाम से बुलाते हैं।

इस गाने का कांसेप्ट
आज जिस गाने को रिलीज किया गया है। उस गाने का नाम है roje roji chahi इस गाने को गाया है। खेसारी लाल यादव और उनका साथ दिया है, अंतरा सिंह प्रियंका ने इस गाने का राइटर है पवन पांडे। इस गाने का म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर जी।
इस गाने का कांसेप्ट इस प्रकार है कि लड़का और लड़की आपस में प्यार करते हैं, लेकिन कुछ समय के बाद लड़की के पिताजी लड़की की शादी किसी सरकारी नौकरी वाले लड़के से फिक्स करते हैं। इसी कारण से लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आती है। और कहती है थोड़ा पढ़ो लिखो भी सरकारी नौकरी लो मेरा शादी अभी फिक्स हुआ है। इस पर बगल वाले लोग कहते हैं। किसका लड़का काला है, तब लड़की बोलती है लड़का काला है, तो क्या हुआ? पर उसके पास सरकारी नौकरी है। इसके बाद उसका बॉयफ्रेंड प्रधानमंत्री मोदी जी से नीतीश कुमार जी से तथा योगी आदित्यनाथ जी से गुहार लगाता है। कि आप जल्दी से जल्दी वैकेंसी निकालिए। ताकि हमारा नौकरी भी लग सके। यदि वैकेंसी नहीं निकालेंगे तो हम बिना शादी किए बूढ़े हो जाएंगे।
इस तरह से इस गाने को काफी कॉमेडी, राजनीति और सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ गाना बनाकर समाज के लोगों को जागृत किया है। यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया। इस गाने को आदिशक्ति फिल्म यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को मात्र कुछ ही घंटों में 1 मिलियन व्यूज का आंकड़ा क्रॉस कर लिया। यह गाना पढ़े लिखे बेरोजगार लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
लोगों के चहेते खेसारी लाल यादव
Khesari lal yadav का लोगों के द्वारा काफी प्यार किया जाता है। अभी लॉक डाउन के बाद उनकी दो फिल्में रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने भरपूर प्यार दिया। इन दोनों फिल्मों ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। सारे सिनेमाघर कई दिनों तक हाउसफुल रहे। उनके फैंस लगातार फिल्मों को देखने आ रहे हैं।
अभी के समय में खेसारी लाल यादव गोरखपुर में अपराधी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अभी हाल में एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेता रवि किशन और अभिनेत्री रितु सिंह भी सामने आई थी। हाल मे रिलीज बापजी फिल्म को दर्शकों के द्वारा काफी प्यार मिल रहा है। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कॉमेडी का ऐसा मिश्रण है आप इस फिल्म को देख कर लोटपोट हो जाएंगे।
किस राजनीतिक पार्टी से जुड़े हैं खेसारी लाल यादव
वर्तमान समय में भोजपुरी के बड़े-बड़े सुपरस्टार मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव और पवन सिंह सभी लोग भाजपा से जुड़े हुए हैं। इन सभी ने भाजपा पार्टी की सदस्यता ली है। वही खेसारी लाल यादव की बात करें तो उन्होंने हाल में ही समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। लोगों द्वारा कहा गया कि खेसारी लाल यादव ने समाजवादी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है, लेकिन उनके मैनेजर द्वारा बताया गया कि उन्होंने किसी भी पार्टी में जॉइनिंग नहीं किया है। हो सकता है कि भविष्य में वह किसी पार्टी को ज्वाइन करें, लेकिन वर्तमान समय में ऐसा बात नहीं है।
खेसारी लाल यादव समय-समय पर लालू यादव जी के सपोर्ट में भी बातें बोलते हैं। वह कभी खुलकर पार्टी में शामिल होने की बात नहीं करते हैं। उनका कहना है, कि यदि हम राजनीतिक पार्टी में शामिल हो जाएंगे तो हमें बहुत कम पब्लिक का प्यार मिलेगा। जबकि सुपरस्टार बनने पर हमें सभी जनता प्यार करेगी। इसका मतलब साफ है कि खेसारी लाल यादव अभी किसी भी पार्टी में नहीं है।