Anupama Yadav | बायोग्राफी | अफेयर | रिलेशनशिप | Age | Boyfriend |

studioking

एक छोटे से गांव में रहने वाली अनुपमा यादव एक दिन भोजपुरी की सुपरस्टार बन जाएगी यह किसी को भी पता नहीं था। अनुपमा यादव भोजपुरी की एक ऐसी गायिका है, जिनका कोई भी बैकग्राउंड गायकी क्षेत्र से नहीं रहा। उसके बावजूद भी अनुपमा यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाई। गायकी में आने के लिए उसके माता-पिता ने अपनी बेटी का भरपूर सपोर्ट किया। अनुपमा यादव बिहार की रहने वाली नहीं है, बल्कि वह उत्तर प्रदेश की गोरखपुर की रहने वाली है। जहां से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है।

Overview

1.NameAnupama Yadav
2.Father Name
3.Mother Name
4.Brother NameApurva Yadav
5.Live Gorakhpur ( Utter Pradesh )
6.Age21
7.Height
8.Weight
9.No Of Song200+
10.No Of Stage Show300+
11.Popular Hit SongPudina Ae Hasina, Babu Aao Na, Saiya Ke Belal Roti,
12.

शुरुआती दिनों में काफी किया संघर्ष

आप सभी अच्छी तरह से जानते हैं, कि अनुपमा यादव उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक छोटी जगह से रहने वाली है। जब अनुपमा यादव गायकी के लिए इधर उधर जाने लगी, तब गांव के लोग उन्हें तरह-तरह की बातें करते थे। इस पर भी उसके माता-पिता ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। शुरुआती दिनों में अनुपमा यादव गांव-गांव घूमकर स्टेज शो किया करती थी। इसी मेहनत के बदौलत आज अनुपमा यादव के गायकी की दुनिया दीवानी है।

इस गाने से हुआ फेमस

अनुपमा यादव जब स्टेज शो करती थी तब वह हर एक स्टेज शो में खेसारी लाल यादव का एक सेड सॉन्ग गाया करती थी। जिस गाने का नाम था दिल ना लगहियो । अनुपमा यादव की जोड़ी को स्टेज शो के दौरान शिवेश मिश्रा, चंदन यादव, गोलू राजा के साथ काफी पसंद किया गया। अभी के समय में भी अनुपमा यादव बिहार, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा स्टेज शो करती है।

दिग्गजों स्टारों के साथ किया काम

अपनी गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अनुपमा यादव को भोजपुरी के कई दिग्गजों के साथ गाना गाने का मौका मिला। उन्होंने सबसे पहले प्रमोद प्रेमी यादव के साथ गाने में काम किया। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह, ट्रेंडिंग स्टार हिट मशीन खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू जैसे कलाकारों के साथ अपनी गायकी के द्वारा उनका साथ दिया। पवन सिंह के साथ इन्होंने 3 गाने गाए हैं। इन गानों में सबसे ज्यादा फेमस गाना पुदीना ए हसीना है। खेसारी लाल यादव के साथ 5 गाने गाये हैं। इन गानों में सबसे ज्यादा फेमस गाना बाबू आओ ना औंर सैया के बेलल रोटी है। सैया के बेलल रोटी जमीनी स्तर पर बजने वाला सबसे बड़ा सॉन्ग है।

अनुपमा यादव की उपलब्धि

अनुपमा यादव का एक छोटा परिवार है। इस परिवार में उनके माता-पिता अनुपमा यादव और उन का छोटा भाई अपूर्व है जो अभी 1 वर्ष का ही है।

अनुपमा यादव का कोई भी पहचान भोजपुरी इंडस्ट्री से नहीं था। उन्होंने अपने मेहनत के दम पर गांव का स्टेज शो प्रोग्राम करके यह उपलब्धि पाई।

उन्होंने अपनी पहली सिंगिंग श्रेया फिल्म्स के लिए की। जिसके मालिक हाकीम और राजा थे।

अनुपमा यादव ने ग्रेजुएशन साइकोलॉजी होम साइंस से की। इसके अलावा उन्होंने D.El.Ed और ITI भी किया।

वह हाई स्कूल में जूडो की नेशनल चैंपियन भी थी।

उन्हें मां विंध्यवासिनी फिल्म तथा शुभम कुमार सोना का पूरा सहयोग मिला।

अनुपमा यादव के साथ विवाद

जब कोई भी कलाकार अपनी सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ने लगता है तब उन्हें कई विवाद से सामना करना पड़ता है। अनुपमा यादव भी कई विवाद का शिकार हुई।

अनुपमा यादव का एक फोटो किसी लड़के के साथ किस करते हुए वायरल हुआ। इससे भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी विवाद हुआ।

हाल में ही किसी के द्वारा अनुपमा यादव का व्यक्तिगत कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुआ, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी। हालांकि उनके द्वारा इस बात को गलत बताया गया उन्होंने कहा कि यह कॉल रिकॉर्डिंग में उसकी आवाज नहीं है।

इसके बाद अनुपमा यादव का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में अनुपमा यादव एक लड़के के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। कुछ लोगों के द्वारा यह बताया गया कि इस वीडियो में वह किसी गाने के वीडियो में रिहर्सल कर रही है।

अनुपमा यादव का सोशल मीडिया प्लेटफार्म

YouTube –

Facebook –

Instagram –

Share This Article
2 Comments